Flowers Mandala Coloring Pages आपको फुर्सत के क्षणों का आनंद लेते हुए मंडाला के सुंदर रेखाचित्रों में रंग भरने का अवसर उपलब्ध कराता है। यह एप्प आपके Android डिवाइस पर मौलिक भारतीय चित्रकला की एक विशाल सूची उपलब्ध कराता है और आप इन रेखाचित्रों में रंग भरने का भरपूर आनंद ले सकते हैं, कुछ उसी अंदाज में जैसे कि प्रिंट किये गये कागज़ पर लेते हैं।
वैसे Flowers Mandala Coloring Pages आपको केवल रेखाचित्रों में रंग भरने की सुविधा ही उपलब्ध नहीं कराता। यह एप्प आपको एक ड्राइंग मोड भी उपलब्ध कराता है जिसकी मदद से आप स्वयं चित्र बना सकते हैं और बाद में उनमें रंग भर सकते हैं ताकि आपको चित्र सूची से कोई डिज़ाइन चुनने की जरूरत ही न पड़े। वैसे यह बात सच है कि एप्प के एडिटर की मदद से एक मंडाला की स्पष्ट रेखाएँ खींचना थोड़ा कठिन है।
Flowers Mandala Coloring Pages दरअसल Android डिवाइस के लिए बना एक ऐसा कलरिंग एप्प है, जिसका अंदाज़ वही है जैसा कि Mandala Colouring Pages जैसे एप्प का। वैसे इसमें एक अनुकूलित ड्राइंग एडिटर भी होता है और सुंदर पैटर्न वाले रेखाचित्रों की एक बेहतरीन सूची जिनमें आप रंग भर सकते हैं और जो मंडाला कला के प्रशंसकों के लिए सटीक हैं।
कॉमेंट्स
Flowers Mandala Coloring Pages के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी